4 अप्रैल 2015 - 19:10
हिज़्बुल्लाह ने किया आईएस आतंकवादियों के ठिकाने पर किये हमले।

सीरियाई सरकार और जनता की सहायता कर रहे हिज़्बुल्लाह लेबनान के सैनिकों ने सीरिया के क़लमून क्षेत्र में आतंकी संगठन आईएसआईएल के एक ठिकाने पर हमला करके उसे ध्वस्त कर दिया।

अबनाः सीरियाई सरकार और जनता की सहायता कर रहे हिज़्बुल्लाह लेबनान के सैनिकों ने सीरिया के क़लमून क्षेत्र में आतंकी संगठन आईएसआईएल के एक ठिकाने पर हमला करके उसे ध्वस्त कर दिया।
लेबनान की सीमा के निकट स्थित क़लमून क्षेत्र में आतंकियों के ठिकाने पर हिज़्बुल्लाह ने तीन राकेट फ़ायर किए और इस ठिकाने को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।
ज्ञात रहे कि आतंकियों ने सीरिया से लेबनान में घुसपैठ करके अरसाल क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर  लिया था और कम से कम 3 दर्जन लेबनानी सैनिकों की हत्या कर दी थी जबकि तीन सैनिकों के गले काटे थे।